पंजाबी सेवा समिति (रजि.), बदायूं समाज सेवा के क्षेत्र में बनी मिसाल
बदायूं। जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्था पंजाबी सेवा समिति (रजि.), बदायूं वर्षों से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। संस्था द्वारा शहर में कई ऐसे कार्य कराए गए हैं, जिनका लाभ प्रतिदिन हजारों लोगों को मिल रहा है।
समिति द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद पार्क का निर्माण कराया गया, जो न केवल शहीदों की स्मृति को जीवंत रखता है बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना भी जागृत करता है।
भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने आमजन की सुविधा के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर आधुनिक शीतल जल सेवा की व्यवस्था भी कराई है। यह सुविधा बदायूं रेलवे स्टेशन, गांधी मैदान के समीप स्थित महामृत्युंजय मंदिर, ओवरब्रिज के नीचे, जिला कारागार के बाहर तथा रोडवेज बस स्टैंड सहित कई प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रतिदिन हजारों राहगीरों, यात्रियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल मिल रहा है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना भी है। भविष्य में भी जनहित से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
शहरवासियों ने पंजाबी सेवा समिति द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायी पहल बताया है।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

