10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर

उझानी में 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर।

उझानी-बदांयू 24 जून।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परेशान परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर किशोरी की बरामदगी की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, किशोरी 23 जून 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपनी बहन के साथ घर से निकली थी। साथ गई लड़की उसे बस स्टैंड तक छोड़कर वापस आ गई, लेकिन किशोरी घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी तभी से बंद आ रहा है।

परिजनों ने प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि क्षेत्र का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि उक्त युवक से जब संपर्क किया गया तो वह टाल-मटोल करता रहा और सही जानकारी नहीं दे रहा।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोनों लड़के-लड़कियों को थाने बुलाकर पूछताछ करने और किशोरी को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस