सरकारी नौकरी के लालच में पोती ने दादी को जहर दिया, पति समेत गिरफ्तार
वाराणसी में सरकारी नौकरी पाने की कथित साजिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पोती रबीना ने अपने पति सोनू के साथ मिलकर कृषि विभाग में कार्यरत अपनी दादी को जहर दे दिया।
बताया जा रहा है कि दादी पानपति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और उनकी सेवानिवृत्ति में अभी लगभग पांच वर्ष शेष हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को उम्मीद थी कि दादी की मृत्यु होने पर पोती को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिल सकती है।
हालांकि समय पर इलाज मिलने से वृद्ध महिला की जान बच गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रबीना और उसके पति सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

