राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं: स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची जारी*
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं द्वारा बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. प्रथम वर्ष (सत्र 2026-27) की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित छात्राओं के प्रवेश 22 जून 2026 से 25 जून 2026 तक किए जाएंगे। छात्राओं को निर्धारित तिथियों में अपने मूल अभिलेखों के साथ काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना होगा।
*प्रथम मेरिट सूची की कटऑफ इस प्रकार रही:*
बी.एससी. (बायोलॉजी)
* अनारक्षित वर्ग (UR) – 72.2%
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – 68%
अनुसूचित वर्ग (एससी) – 51%
* ईडब्ल्यूएस – 56.6%
बी.ए.
* अनारक्षित वर्ग (UR) – 55%
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – महाविद्यालय में प्रवेश आवेदन जमा करने वाली समस्त छात्राएं
अनुसूचित वर्ग (एससी) – महाविद्यालय में प्रवेश आवेदन जमा करने वाली समस्त छात्राएं
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार *बी.एससी. मैथ्स तथा बी.कॉम. में महाविद्यालय में प्रवेश आवेदन जमा करने वाली सभी छात्राओं को प्रवेश का अवसर उपलब्ध है*, प्रवेशार्थी छात्राएं निर्धारित तिथियों में अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।
काउंसलिंग के पश्चात तत्काल ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
छात्राएं विस्तृत मेरिट सूची एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gmdcbadaun.com पर जाकर प्राप्त कर सकती हैं।”
प्रशासनिक प्रभारी प्राचार्य डॉ बृजेश कुमार ने छात्राओं से समय पर काउंसलिंग एवं प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में अगली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

