नाधा की सड़क बनी ‘मौत का गड्ढा’, क्लीनिक पहुंचना हुआ मुश्किल
नाधा (बदायूं)
सहसवान-इस्लामनगर रोड अब ‘सड़क’ कम, ‘गड्ढा’ ज्यादा लगती है। कस्बा नाधा में डॉ. गुड्डू क्लीनिक के ठीक सामने बना विशाल गड्ढा राहगीरों के लिए काल बन गया है। सड़क के दूसरी ओर कपिल गुप्ता जी की आढ़त है, जहां आने वाले किसानों के ट्रैक्टर भी रोज इस गड्ढे में हिचकोले खाते हैं।
डॉ. गुड्डू क्लीनिक पर इलाज कराने आने वाले मरीज बताते हैं कि बीमारी से ज्यादा डर तो क्लीनिक के सामने वाले गड्ढे का लगता है। बाइक सवार तो रोजाना गिर रहे हैं। बारिश में तो यह गड्ढा ‘छोटा तालाब’ बन जाता है, जिसमें कौन समा जाए, पता नहीं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि PWD और नगर पंचायत के अफसर इस रास्ते से आंख बंद करके निकल जाते हैं। कई बार शिकायत की, फोटो भेजे, लेकिन नतीजा सिफर। अब तो लोग कहते हैं, “गड्ढा नहीं, यह तो प्रशासन की नाकामी का स्मारक है।”
लोगों ने सोशल मीडिया पर अपील की है: “भाई प्लीज, इस पोस्ट को हाइलाइट करो। शायद आपकी आवाज सुनकर सोया हुआ प्रशासन जाग जाए।”
क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही इस गड्ढे की मरम्मत होगी? या समय रहते जिम्मेदारों की नींद टूटेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com