6:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आज रात आसमान सजाएगा दुर्लभ खगोलीय मेला, भारत में दिखेगी ‘मिनी प्लैनेट परेड

आज रात आसमान सजाएगा दुर्लभ खगोलीय मेला, भारत में दिखेगी ‘मिनी प्लैनेट परेड’।

बदायूं 17 जून।

खगोल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर,
आज रात आसमान में एक साथ दो दुर्लभ खगोलीय घटनाएं होंगी। भारत के लोग भी इस खूबसूरत नजारे के गवाह बन सकेंगे।

मिनी प्लैनेट परेड – बिना दूरबीन देखें 4 ग्रहों की कतार,
शाम 7:30 बजे के बाद पश्चिमी आसमान में चंद्रमा, शुक्र, बृहस्पति और बुध ग्रह एक सीधी लाइन में बेहद करीब नजर आएंगे। इसे ‘मिनी प्लैनेट परेड’ कहा जा रहा है।

खास बात: इसे देखने के लिए टेलिस्कोप की जरूरत नहीं। भारत में नग्न आंखों से ही ये अद्भुत नजारा दिखेगा। शहर की लाइट से दूर और साफ आसमान में ये और शानदार दिखेगा।

लूनर ऑकल्टेशन – चंद्रमा करेगा शुक्र को ‘गायब’-
दूसरी घटना में चंद्रमा, शुक्र ग्रह के ठीक सामने से गुजरेगा और उसे पूरी तरह ढक लेगा। इसे लूनर ऑकल्टेशन कहते हैं। हालांकि ये दुर्लभ नजारा सिर्फ अमेरिका, कनाडा और ब्राजील में ही नग्न आंखों से दिखेगा। भारत से इसे नहीं देखा जा सकेगा।

समय: आज शाम 7:30 बजे के बाद
दिशा: पश्चिमी आसमान की तरफ देखें
टिप: छत या खुले मैदान से देखें जहां पश्चिमी क्षितिज साफ दिखे। मोबाइल में Sky Map या Stellarium ऐप से ग्रहों की लोकेशन कन्फर्म कर सकते हैं।

आज रात का ये खगोलीय शो मिस मत करना। ऐसा नजारा बार-बार नहीं दिखता।

विज्ञापन एक्सप्रेस