11:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या से सनसनी

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या से सनसनी, शराब पार्टी में पीट-पीटकर मारने का आरोप

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुरथल गांव में 28 वर्षीय अंकीत उर्फ भूरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब पार्टी के दौरान ब्रह्मसिंह समेत कई लोगों ने अंकीत के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी ब्रह्मसिंह कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस