2:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, स्टेपनी चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए

लखनऊ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, स्टेपनी चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए

लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कल्ली वाहन यार्ड से वाहनों की स्टेपनी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वे बाउंड्री वॉल के ऊपर से स्टेपनी बाहर फेंकने का प्रयास कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मण और महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस