11:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

TMC में बड़ी टूट के दावे, 19 सांसदों की कथित सूची सामने आई

TMC में बड़ी टूट के दावे, 19 सांसदों की कथित सूची सामने आई

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए 19 सांसदों की एक सूची 18 मई को लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय को भेजी गई थी। दावा किया जा रहा है कि इन सांसदों ने अलग राजनीतिक रास्ता अपनाने की इच्छा जताई है।

कथित सूची में काकोली घोष दस्तिदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉ. शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि, इस सूची और दावे की अभी तक न तो लोकसभा सचिवालय और न ही TMC नेतृत्व की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है। राजनीतिक गलियारों में इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अंतिम स्थिति स्पष्ट होने के लिए आधिकारिक बयान का इंतजार है।

विज्ञापन एक्सप्रेस