1:00 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

4,399 दिन,अटूट विश्वास: पीएम मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का अभूतपूर्व रिकॉर्ड।

उझानी-बदांयू 10 जून।

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 4,399 दिन तक इस पद पर रहकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने बताया कि यह केवल समय की उपलब्धि नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम तथा राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण की मिसाल है। बीते दशक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, सुशासन, गरीब कल्याण, आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार, सांस्कृतिक गौरव एवं वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देशवासियों में यह विश्वास जगाया है कि बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सामूहिक संकल्प तथा दृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त किया जा सकता है। आज भारत विश्व मंच पर जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है, वह दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व का प्रतिफल है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुए नगर कार्यकारिणी ने उनकी दीर्घायु और यशस्वी नेतृत्व की मंगल कामना की। इसके लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर उझानी में नगर कार्यकारिणी के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर देश की प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस