1:00 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बेवजह जेल भेजने पर पुलिस अधिकारियों से वसूला जा सकता है हर्जाना

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बेवजह जेल भेजने पर पुलिस अधिकारियों से वसूला जा सकता है हर्जाना

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि केवल “शांति भंग की आशंका” के आधार पर किसी नागरिक को मनमाने ढंग से जेल भेजना उचित नहीं है।

अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से हर्जाना चुकाना पड़ सकता है।

मामले में अदालत ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है और पुलिस प्रशासन को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह फैसला नागरिकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पुलिस की जवाबदेही के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस