बदायूं
दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
केशा। गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना बिनावर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सुरेश पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम अमृतपुर, थाना बिनावर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना बिनावर में दहेज हत्या और क्रूरता से संबंधित मुकदमा संख्या 22/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

