6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

द्वितीय दिवस की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न

आज उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा मंगलवार को जनपद बदायूं में 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासन की देख रख में दो पालियों में आयोजित हुई।प्रथम पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4520 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1144 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली का उपस्थिति प्रतिशत79.80% रहा।वहीं द्वितीय पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 4535अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा का उपस्थिति प्रतिशत 80.07%रहा।दोनों पालियों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.93%रहा। द्वितीय दिवस की आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल सम्पन्न हुई।

विज्ञापन एक्सप्रेस