4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इज्जतनगर-कासगंज स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए शीतल जल-शरबत सेवा।


बरेली, 08 जून 2026।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ इज्जतनगर द्वारा आज इज्जतनगर एवं कासगंज रेलवे स्टेशनों पर निःशुल्क शीतल जल सेवा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गर्मी तथा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों एवं अन्य यात्रियों को निःशुल्क शीतल जल एवं शरबत उपलब्ध कराकर राहत प्रदान करना था।

इस अवसर पर जिला सचिव हरिशंकर सागर, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय मोहन शर्मा तथा विभिन्न यूनिट लीडर्स ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यात्रियों एवं अभ्यर्थियों ने इस जनसेवा पहल की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस