4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान सेना के युवा अधिकारी शहीद

जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान भारतीय सेना के युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सर्च ऑपरेशन के दौरान वह एक खड़ी पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वह पिछले 16 दिनों से चल रहे ऑपरेशन का हिस्सा थे।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट गोस्वामी ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

देश उनकी सेवा और बलिदान को नमन करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस