वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में घना धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग से मालगाड़ी में लदे कुछ कोयले को नुकसान पहुंचा है।
प्रारंभिक तौर पर भीषण गर्मी के कारण कोयले में स्वतः दहन (Self-Ignition) की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

