TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह की चर्चा, नए गुट की अटकलें तेज
तृणमूल कांग्रेस में दो विधायकों के निष्कासन के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्टों के अनुसार, निष्कासित विधायक रितब्रत बनर्जी और संदीपन साहा के संपर्क में कई विधायक बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ नाराज विधायकों ने देर रात कोलकाता के विधायक हॉस्टल में बैठक भी की। चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व, विशेषकर अभिषेक बनर्जी को लेकर असंतुष्ट नेता अलग गुट बनाने पर विचार कर सकते हैं।
हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक किसी संभावित टूट या नए गुट के गठन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

