मथुरा में फर्जी साधु गिरफ्तार, युवतियों को झांसे में लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस ने अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह कथित रूप से आध्यात्म और ऑनलाइन प्रवचनों के माध्यम से युवतियों को अपने संपर्क में लाता था।
जांच में आरोप है कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाता था तथा बाद में ब्लैकमेल करता था। छत्तीसगढ़ की एक युवती की शिकायत पर कार्रवाई के दौरान पुलिस को मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो मिले हैं।
पुलिस ने राधाकुंड स्थित उसके ठिकाने से दो युवतियों और एक युवक को भी मुक्त कराया है। आरोपी मूल रूप से ओडिशा का निवासी बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

