बदायूं
कादरचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू समेत दो आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार कैथोला रोड स्थित मंदिर तिराहे पर चेकिंग के दौरान अरशद उर्फ गोविंदा पुत्र अली अख्तर निवासी रमजानपुर, थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कादरचौक में मुकदमा संख्या 169/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बिचौला जाने वाले मार्ग पर तिराहे से करीब 50 कदम आगे कच्चे रास्ते से बब्लू पुत्र इरफान शाह निवासी ग्राम गौरामई, थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना कादरचौक पर मुकदमा संख्या 168/2026 धारा 3/25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने, बेचने और तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com