क्या कहते हैं आपके साप्ताहिक सितारे: आचार्य राजेश कुमार शर्मा
चंद्र राशि पर आधारित
1 से 7 जून 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर
सूर्य वृष राशि में।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में, 1 जून शाम 7:08 से धनु राशि में, 4 को सुबह 7:41 से मकर में । 6 को शाम 7:03 से कुंभ में।
मंगल मेष में।
बुध मिथुन में।
बृहस्पति मिथुन में।
2 जून को सुबह 2.25 पर कर्क राशि में प्रवेश।
शुक्र मिथुन में।
शनि मीन में ।
राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में
जानते हैं आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह
सप्ताह ।
मेष राशि-
इस सप्ताह की ग्रह स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए प्रारम्भिक दिनों में कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। सोमवार से बुधवार तक आपको अपने कार्यों में सावधानी रखनी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। यात्राओं में खर्च अधिक होगा लेकिन परिणाम अपेक्षित नहीं मिलेंगे। इस कारण मन उदास रह सकता है। गुरुवार से रविवार तक परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी, आय के नए स्रोत बनेंगे और नई योजनाएँ लाभकारी सिद्ध होंगी।
पुरूषों के लिए
सप्ताह के पहले भाग में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा। आपको अपने क्रोध और उतावलेपन पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम आवश्यक होगा। निवेश और आय में सुधार होगा। परिवार के लिए नई योजनाएँ बनाने का अवसर मिलेगा।
महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है। मानसिक तनाव और घरेलू कामकाज का बोझ महसूस होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें, विशेषकर रक्तचाप या सिरदर्द से संबंधित समस्या हो तो सतर्क रहें।
सुझाव-
हनुमानजी की आराधना करें और मंगल कवच का पाठ करें। यह आपके आत्मबल को मजबूत करेगा और मानसिक तनाव को कम करेगा।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 9
वृष राशि-
इस सप्ताह वृष राशि वालों के लिए समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सोमवार शाम तक ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति का अवसर देंगे। मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। शत्रु परास्त होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन सोमवार शाम से शनिवार पूर्वाह्न तक का समय थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। अनावश्यक खर्च और यात्रा के कारण मन अस्थिर रह सकता है। क्रोध और अधीरता पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है। शनिवार दोपहर से समय पुनः आपके पक्ष में हो जाएगा, जब प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेंगे तथा योजनाएँ सफल होंगी।
पुरूषों के लिए
सप्ताह की शुरुआत अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में विस्तार और नई जिम्मेदारियों का योग बन रहा है।
महिलाओं के लिए सप्ताह का पहला चरण आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगी और घर-परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
सुझाव-
माता लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा। ध्यान और योग से तनाव कम होगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग – इंडिगो
शुभ अंक – 6
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह दो हिस्सों में बंटा हुआ है। सोमवार से बुधवार तक का समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, शत्रु परास्त होंगे और नए कार्यों की योजना बनेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और बाहर यात्रा अथवा नए सम्पर्कों का अवसर मिलेगा। इस समय का सदुपयोग करना आवश्यक होगा, क्योंकि गुरुवार से रविवार तक परिस्थितियाँ कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा और कार्यों में मन कम लगेगा। निवेश और आर्थिक निर्णयों को सोच-समझकर लेना उचित होगा।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सफलताओं से भरपूर है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और आपके निर्णयों की सराहना होगी। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा।
महिलाओं के लिए सप्ताह का प्रारम्भ बहुत उत्साहजनक है। घर-परिवार और कार्य दोनों में संतुलन स्थापित होगा और आपकी योजनाएँ सफल होंगी। सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
सुझाव-
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे बाधाएँ दूर होंगी और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।
शुभ रंग – समुद्री हरा
शुभ अंक – 5
कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सोमवार शाम तक ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। मन में भ्रम और चिंता का भाव रहेगा, जिससे अनिश्चितता और खिन्नता अनुभव होगी। इस दौरान स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सोमवार शाम से शनिवार पूर्वाह्न तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कार्यस्थल का वातावरण अनुकूल होगा और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अच्छे समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि शनिवार दोपहर से पुनः समय प्रतिकूल होने लगेगा। इस अवधि में योजनाओं को सफल बनाने के लिए संघर्ष करना होगा और अधिक धन निवेश सोच-समझकर करना चाहिए।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अवरोध आएँगे और योजनाएँ पूरी तरह सफल नहीं होंगी।
महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत मानसिक थकान और असमंजस से भरी होगी। घरेलू कार्यों में अवरोध आएंगे और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
सुझाव-
भगवान शिव की आराधना और ध्यान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। यह आपको मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करेगा।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 2
सिंह राशि-
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सोमवार से बुधवार तक घरेलू कार्यों में समय व्यतीत होगा और व्यक्तिगत जिम्मेदारियाँ अधिक रहेंगी। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, विशेषकर सर्दी-जुकाम या थकान की समस्या। इस दौरान मन में बेचैनी और अज्ञात भय रहेगा, जिससे आत्मविश्वास डगमगा सकता है। अध्यात्म और योग का सहारा लेना लाभकारी होगा। गुरुवार से रविवार तक ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपका साथ देगी। इस दौरान कार्य-व्यवसाय में वृद्धि होगी, प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे और नये कार्यों की योजनाएँ बनेंगी। सकारात्मक समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मबल बढ़ेगा।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह का पहला भाग सामान्य से कमजोर रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
महिलाओं को जिम्मेदारियाँ पूरी करने में अधिक समय लगेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी विशेषकर मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं।
सुझाव-
भगवान विष्णु की आराधना करें या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें। यह आपके आत्मबल को मजबूत करेगा और सफलता के मार्ग खोलेगा।
शुभ रंग – हल्का लाल
शुभ अंक – 1
कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह दो चरणों में बंटा हुआ रहेगा। सोमवार शाम तक ग्रह अनुकूल रहेंगे। इस दौरान मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी और विरोधी परास्त होंगे। योजनाएँ सफल होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन सोमवार शाम से शनिवार पूर्वाह्न तक का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान कामों में बाधा आ सकती है, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। मनोबल बनाए रखने और धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। शनिवार दोपहर से समय पुनः आपके पक्ष में हो जाएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत सफलता और सम्मान लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और अधिकारी वर्ग से समर्थन प्राप्त होगा।
महिलाओं के लिए सप्ताह का प्रारम्भ उत्साहजनक रहेगा। घरेलू और व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्व भी अधिक रहेंगे।
सुझाव-
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। यह आपके लिए बाधाओं को दूर करेगा और सफलता दिलाएगा।
शुभ रंग – आसमानी नीला
शुभ अंक – 8
तुला राशि-
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। सप्ताह की शुरुआत (सोमवार शाम तक) आपको लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने और तनाव से बचने की सलाह देती है। खानपान में लापरवाही न करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। सोमवार शाम से बुधवार तक का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। इस अवधि में बाहरी संपर्कों से लाभ होगा, व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे और परिवार के साथ आनंदमय क्षण व्यतीत होंगे। नई योजनाएँ बनेंगी और जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से होगा। लेकिन गुरुवार से रविवार तक समय कुछ प्रतिकूल हो सकता है। इस दौरान परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। मन में दुविधा बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना उचित होगा।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह का प्रारम्भ साधारण रहेगा। सहकर्मियों और परिवार के साथ संतुलित संबंध बनाए रखें।
महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत हल्के तनाव के साथ होगी। घरेलू कार्यों और निजी जिम्मेदारियों में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की देखभाल में ध्यान दें और किसी विवाद या बहस से दूर रहें।
सुझाव-
मां दुर्गा की आराधना आपके लिए शुभ फल प्रदान करेगी और मानसिक शांति देगी।
शुभ रंग – फिरोज़ी
शुभ अंक – 6
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सोमवार शाम तक का समय आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इस अवधि में परिवार और मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, मौज-मस्ती और यात्राओं के अवसर मिलेंगे। सोमवार शाम से बुधवार तक आपको खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें और कार्यों में जल्दबाजी से बचें। गुरुवार से शनिवार पूर्वाह्न तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके कार्यों की सराहना होगी, मनोनुकूल समाचार मिलेंगे और आप प्रतिद्वंद्वियों पर प्रभावी रहेंगे। शनिवार दोपहर से सप्ताह के अंत तक समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पुराने विवादित कार्यों को धैर्यपूर्वक पूरा करें।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अत्यंत सुखद और आनंदमयी रहेगी। मित्रों और परिवार के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा।
महिलाओं के लिए सप्ताह का प्रारम्भ परिवार और सामाजिक जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा। मनोरंजन और यात्राओं से मन प्रफुल्लित रहेगा। आराम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। सुझाव-
हनुमानजी की आराधना करें। यह आपके लिए शक्ति और साहस का संचार करेगी।
शुभ रंग – हल्का लाल
शुभ अंक – 9
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सोमवार शाम तक समय व्यस्तताओं और तनाव से भरा रह सकता है। कार्यों में बाधाएँ आएँगी, अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा और खर्च बढ़ सकता है। सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। सोमवार शाम से बुधवार तक का समय आपके लिए अनुकूल होगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है, पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नये संपर्क लाभ देंगे। गुरुवार से शनिवार पूर्वाह्न तक समय फिर से कुछ प्रतिकूल हो सकता है। इस दौरान वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान पर नियंत्रण रखें। शनिवार दोपहर से समय आपके अनुकूल होने लगेगा। कार्यों में प्रगति होगी और आपकी योजनाएँ सफल होंगी।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत दबाव और चुनौतियों से भरी होगी। कार्य पूरे न हो पाने से तनाव बढ़ सकता है। परिवार में भी सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा।
महिलाओं के लिए सप्ताह का प्रारम्भ व्यस्तताओं और मानसिक तनाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य और घरेलू कार्यों में थकान का अनुभव हो सकता है। बढ़ेगा और परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
सुझाव-
योग, ध्यान और भगवान शिव की आराधना आपके लिए लाभकारी होगी।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 1
मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर शुभ रहने वाला है। सोमवार शाम तक का समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। व्यापार और कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी, नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी और कार्यस्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोमवार शाम से बुधवार तक परिस्थितियाँ थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। अनावश्यक खर्च और यात्राओं से बचें, कार्यों को सोच-समझकर करें। गुरुवार से शनिवार पूर्वाह्न तक फिर से समय अनुकूल होगा। परिवार के साथ सुखद क्षण बिताने का अवसर मिलेगा और पिछली परेशानियाँ दूर होंगी। शनिवार दोपहर से क्रोध और असंयम से बचना होगा। खानपान में हल्कापन रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
पुरुष जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा और नई जिम्मेदारियों से उत्साह बढ़ेगा। कार्य और व्यापार में उन्नति होगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
महिलाओं के लिए यात्रा और अनावश्यक खर्च से बचें।
आपको परिवार से सहयोग और सुख मिलेगा। घर के कार्यों में संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा, अन्यथा थकान या आलस्य बढ़ सकता है।
सुझाव-
भगवान शिव की साधना करें। यह आपके लिए मानसिक शांति और ऊर्जा का स्रोत बनेगी।
शुभ रंग – हल्का हरा
शुभ अंक – 6
कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। सोमवार से बुधवार तक का समय विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नये संपर्क आपके लिए भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। गुरुवार से शनिवार पूर्वाह्न तक कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। अधिक काम और यात्राओं के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है, इसलिए धैर्य और योजना आवश्यक है। शनिवार दोपहर से परिस्थितियाँ फिर से अनुकूल होंगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा तथा भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
पुरुष जातकों के लिए कैरियर और कार्यक्षेत्र में शुभ रहेगा। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और नये अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के भी संकेत हैं।
महिलाओं के लिए यह सप्ताह मिश्रित लेकिन सकारात्मक रहेगा । कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य रहेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव-
योग और आध्यात्मिक अभ्यास के साथ भगवान शिव का ध्यान करना आपके लिए मानसिक संतुलन और शांति लाएगा।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 8
मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकती है। सोमवार शाम तक कार्यभार अधिक रहेगा और मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें और दूसरों पर अंधा विश्वास करने से बचें। सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी होगा। सोमवार शाम से शनिवार पूर्वाह्न तक का समय आपके लिए बहुत अनुकूल होगा। कार्य और व्यापार में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे और आपके व्यवहार से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। शनिवार दोपहर से अनावश्यक यात्राओं और खर्चों की संभावना है। मन में भ्रम की स्थिति भी रह सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
पुरुष जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मानसिक दबाव और थकान से भरी हो सकती है। कार्यों में विलंब की संभावना है, इसलिए धैर्य रखना आवश्यक है।
महिलाओं के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी और घरेलू कामकाज में दबाव महसूस होगा। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों में सफलता मिलेगी लेकिन अनावश्यक यात्राएँ और थकान बढ़ सकती है, इसलिए इस दौरान संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
सुझाव-
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे मानसिक शांति और सकारात्मकता बनी रहेगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 3
अगला साप्ताहिक राशिफल 8 जून को ।
तब तक स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए ।
शुभम् भवतु
आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

