कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़, 453 नेपाली नागरिक रेस्क्यू
कुशीनगर में पुलिस ने एक बड़े फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 453 नेपाली युवक-युवतियों को मुक्त कराया है। आरोप है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर एक किराए के मकान में रखा गया था और कथित नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए काम कराया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, “Winspire World Company” के नाम से संचालित इस नेटवर्क में युवाओं से 7 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूले गए थे। शिकायत मिलने पर नेपाल दूतावास ने हस्तक्षेप किया और कुशीनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
रेस्क्यू किए गए सभी 453 नेपाली नागरिकों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद नेपाल दूतावास की देखरेख में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

