UPPMS चुनावी रण: अपर महामंत्री पद के दावेदार डॉ. राजेश वर्मा का 14 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी, ‘चिकित्सक हित सर्वोपरि’ का दिया नारा।
उझानी-बदांयू 31 मई।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (UPPMS) के आगामी चुनाव में अपर महामंत्री पद के प्रबल दावेदार डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को अपना विस्तृत 14 सूत्रीय एजेंडा सार्वजनिक किया। जिला अस्पताल बदायूं में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी (E.M.O.) के रूप में सेवारत डॉ. वर्मा वर्तमान में PMS एसोसिएशन, बदायूं के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
‘सशक्त संघ, सुरक्षित चिकित्सक’ का विजन
डॉ. वर्मा ने अपने संकल्प पत्र में ‘सशक्त संघ’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी को और अधिक प्रभावशाली बनाने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि संघ के पदाधिकारियों से सार्थक समन्वय स्थापित कर प्रत्येक चिकित्सक की आवाज को शासन-प्रशासन तक पूरी ताकत से पहुंचाया जाएगा।
एजेंडे के प्रमुख बिंदु:
बुनियादी प्रशिक्षण
सेवा में आने वाले नव-नियुक्त चिकित्सकों के लिए सेवा नियमावली एवं कर्तव्यों का फाउंडेशन कोर्स अनिवार्य कराया जाएगा।
डिजिटल क्रांति
संघ का अपना वेब पोर्टल विकसित कर सभी रिकॉर्ड व कार्यवाही को पारदर्शी और ऑनलाइन किया जाएगा।
आर्थिक सुरक्षा कवच
‘चिकित्सक वेलफेयर फंड’ गठित कर आपदा की स्थिति में चिकित्सक परिवारों को त्वरित आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा।
सुरक्षा व सम्मान
24×7 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती तथा न्यायालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से साक्ष्य की व्यवस्था के लिए युद्धस्तर पर प्रयास होंगे।
कानूनी ढाल
मरीजों की शिकायतों पर जैकब मैथ्यू जजमेंट की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन कराने और हर कानूनी लड़ाई में संघ का साथ सुनिश्चित किया जाएगा।
भत्तों में बढ़ोतरी
पोस्टमार्टम भत्ते को 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति केस कराने के लिए पुरजोर पैरवी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त ACR प्रक्रिया में पारदर्शिता, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन, निःशुल्क विधिक परामर्श और शव विच्छेदन गृहों का आधुनिकीकरण भी उनके एजेंडे में प्रमुखता से शामिल है।
चुनावी अपील:
डॉ. राजेश वर्मा ने समस्त चिकित्सक बंधुओं से अपील करते हुए कहा, “आगामी 22 जून 2026 को अपर महामंत्री पद हेतु मुझे अपना अमूल्य मत देकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं, जिससे हम सब मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। #संघे_शक्ति_कलियुगे”
उल्लेखनीय है कि डॉ. वर्मा पूर्व में भी संघ के सचिव, उपाध्यक्ष तथा केंद्रीय कमेटी के सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
— राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

