12:49 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: जमीन विवाद में दो सगे भाई टावर पर चढ़े, पुलिस ने 2 घंटे में उतारा

बदायूं: जमीन विवाद में दो सगे भाई टावर पर चढ़े, पुलिस ने 2 घंटे में उतारा।

बदायूं, 30 मई 2026।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशेरा गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाई नरेंद्र और मानसिंह अलग-अलग मोबाइल टावर पर चढ़ गए। प्लॉट में गेट लगाने को लेकर विवाद बढ़ा था।

नरेंद्र ने आरोप लगाया कि मानसिंह गेट नहीं खोलने दे रहे, वहीं मानसिंह का दावा है कि गेट उनकी जमीन पर खोला गया। दोनों पानी की बोतलें लेकर टावर पर चढ़े और फोन से परिजनों-अधिकारियों से बात करते रहे।

कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस