8:07 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, मुजरिया में पत्रकार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बदायूं

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, मुजरिया में पत्रकार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

केशव गुप्ता

बदायूं। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति संगठन की ओर से मुजरिया चौराहे पर कार्यक्रम का आयोजन कर पत्रकारिता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संगठन के नए पत्रकार कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम में थाना मुजरिया प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा एवं राजन यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पत्रकार कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा ने सभी मीडिया कर्मियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को सही दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर पत्रकारों को उनके कर्तव्यों, दायित्वों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजेश कुमार, शिवा नायक, ओमप्रकाश, अभय राज, आशीष सोलंकी, वीरू शर्मा, उदय प्रताप यादव, भूदेव प्रसाद, संजू यादव, अरविंद यादव, सतीश यादव, सोनू सक्सेना, मनोज सागर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मुजरिया चौराहे स्थित पत्रकार कार्यालय का उद्घाटन करते थाना प्रभारी विदेश कुमार शर्मा एवं अन्य अतिथि।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.