[7:55 pm, 26/5/2026] Anuj Kunwargaun: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान नें पक्षियों को दाना पानी देकर बड़ा मंगल एवं एकादशी पर्व का मनाया त्योहार
[7:55 pm, 26/5/2026] Anuj Kunwargaun: राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें बड़ा मंगल एवं एकादशी पर्व को बरेली स्थित हार्डमैन हनुमान मंदिर में पक्षियों के लिए दाना पानी देकर मनाया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया आज बड़ा मंगल भी है और एकादशी का पर्व त्यौहार है परमात्मा तो हर जीव में बसे हैं इन पशु पक्षियों को भी ईश्वर ने ही बनाया है तड़पती गर्मी में इन पक्षियों को आज हमारे संस्थान दाना पानी देकर सेवा कर वाकई में सच्चे मन से ईश्वर की पूजा करके बड़ा मंगल और एकादशी का त्यौहार मनाया संसार के रचयिता जिसने पूरी प्रकृति जीव जंतु पक्षी और मनुष्यों को बनाया है वही ईश्वर सबके अंदर विराजमान है इन सब को अन्न दाना पानी भी ईश्वर ही देता है परंतु हम मनुष्यों का कर्तव्य है कि इको अन्न दाना पानी देकर उनके जीवन को बचाने में हम लोग भी अपना सहयोग प्रदान करें मेरी सभी से अपील है आप लोग भी इन पक्षियों को सेवा भाव से अन्न दाना पानी देकर ईश्वर के काम में सहयोगी होकर अपने जीवन को भी कृत्रिक करें राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने पक्षियों को दाना पानी का सहयोग करते हुए कहा मनुष्य का जीवन भी इन जीवों से जुड़ा है प्रकृति की शोभा सुंदर-सुंदर विभिन्न प्रकार के पशु पक्षीयों से संसार रचित है हम सब एक दूसरे के प्रतीक है सभी को अन्न दाना पानी पीने का ईश्वरिये अधिकार है इसलिए हम लोगों को भी मौसम अनुसार अन्ना दाना पानी से पशु पक्षियों की सेवा करते रहना चाहिए संस्थान ने भी आज पेड़ों पर प्लास्टिक के कटोरा रखकर पक्षियों के लिए दान और पीने के लिए मिट्टी के कुडों में पानी रखकर पक्षियों की सेवा की है अन्ना दाना पानी कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल और मंदिर में उपस्थित भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

