8:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में होर्डिंग वार से गरमाई सियासत, कटरा शहादतगंज डबल मर्डर कांड को लेकर सपा पर साधा निशाना

बदायूं

बदायूँ में होर्डिंग वार से गरमाई सियासत, कटरा शहादतगंज डबल मर्डर कांड को लेकर समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

बदायूँ। जनपद बदायूँ में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। शहर में लगाए गए नए होर्डिंग्स के जरिए समाजवादी पार्टी पर तीखा पलटवार किया गया है। होर्डिंग में वर्ष 2014 में थाना उसहैत क्षेत्र के कटरा शहादतगंज में हुए चर्चित रेप और डबल मर्डर कांड को उठाते हुए तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि होर्डिंग्स में उस दर्दनाक घटना को याद दिलाते हुए कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की कोशिश की गई है। जैसे ही शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए, वैसे ही राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
स्थानीय लोगों के बीच भी इस होर्डिंग को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक जवाबी हमला बता रहे हैं, तो कुछ इसे पुराने जख्मों को फिर से उभारने की कोशिश मान रहे हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में कटरा शहादतगंज क्षेत्र में हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। उस मामले को लेकर लंबे समय तक राजनीतिक बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। अब एक बार फिर उसी घटना को केंद्र में रखकर बदायूँ की राजनीति में नया सियासी संग्राम शुरू होता दिखाई दे रहा है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस