12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नकली नोट देकर खरीदे कुर्बानी के बकरे, 4 आरोपी गिरफ्तार

नकली नोट देकर खरीदे कुर्बानी के बकरे, 4 आरोपी गिरफ्तार

सूरत में बकरी ईद से पहले बकरा मंडी में नकली नोटों से ठगी का मामला सामने आया है। राजस्थान से बकरे बेचने पहुंचे एक व्यापारी को चार लोगों ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये के नकली नोट देकर दो बकरे खरीद लिए।

अगले दिन नोटों की जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस