यूपी में पंचायत चुनाव तक पुराने प्रधान संभालेंगे जिम्मेदारी, प्रशासक बनकर करेंगे काम
योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद निवर्तमान प्रधान नई पंचायतों के गठन तक प्रशासक के रूप में काम करेंगे।
27 मई 2026 से यह व्यवस्था लागू होगी और अधिकतम छह महीने तक जारी रह सकती है। हालांकि प्रशासक बनाए गए प्रधान केवल रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्य कर सकेंगे, जबकि बड़े नीतिगत या वित्तीय फैसलों के लिए जिलाधिकारी की मंजूरी आवश्यक होगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

