डीआरएम ने किया टनकपुर-पीलीभीत रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश।
बरेली 22 मई।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने आज टनकपुर-पीलीभीत-इज्जतनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति और पुल-समपारों का बारीकी से जायजा लिया।
डीआरएम ने टनकपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन परिसर, रनिंग रूम एवं नवनिर्मित लॉन्ड्री का भी निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखकर उन्होंने अधिकारियों को पूरी गुणवत्ता के साथ काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

खंड में जारी कॉशन ऑर्डर की समीक्षा करते हुए डीआरएम ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शमीम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर भारत भूषण, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रैडतोलिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सत्येन्द्र यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर शुभम कुमार सिंह और उप मुख्य इंजीनियर ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

