अगवा कर पीटे गए युवक की मौत, हत्या का आरोप।
बदायूं 21 मई ।
मुजरिया क्षेत्र में 13 मई को दावत से लौट रहे संजय (45) को कार सवारों ने अगवा कर पीटा। गला दबाकर सड़क पर फेंक दिया। दिल्ली में इलाज के बाद 18 मई को घर लौटे संजय की मौत हो गई।
परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विदेश शर्मा ने बताया कि PM रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com