7:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- बैंक और एटीएम पर बिल्सी पुलिस की पैनी नजर

बदायूं

बैंक और एटीएम पर थाना बिल्सी पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों की हुई सघन चेकिंग

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए थाना बिल्सी police लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना बिल्सी पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बैंक एवं एटीएम केंद्रों पर विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंक परिसरों, एटीएम बूथों तथा आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की। साथ ही बैंक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने एवं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। थाना बिल्सी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.