Ujhani में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 43°C के बाद अब 45°C की तैयारी।
उझानी बदांयू 19 मई।
अप्रैल के बाद अब मई में भी गर्मी ने उझानी में पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को कस्बे का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार से लगातार तीन दिन लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार 19 से 21 मई तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे लू के थपेड़े और ज्यादा परेशान करेंगे।
गर्मी का असर सीधे अस्पतालों में दिख रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि OPD में मरीज 20% बढ़ गए हैं। बच्चों में डायरिया के केस आ रहे हैं और पहले से बीपी, शुगर जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की हालत बिगड़ रही है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन का अलर्ट जारी किया है
19 मई-45°C, लू चलेगी ।
20 मई-45°C, तेज गर्म हवाएं ।
21 मई-45°C, दोपहर में लू की संभावना
चिकित्सकों ने लोगों को जरूरी सलाह देते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। ज्यादा पानी पिएं, धूप में सिर ढककर निकलें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

