2:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली। श्री हरि मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव

बरेली। श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कथा व्यास आचार्य अमन कृष्ण जी महाराज (वृन्दावन) ने कथा के दौरान भगवान की भक्ति, सत्संग एवं मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव धर्म एवं संस्कारों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल कथा नहीं बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है।

कथा के दौरान भजनों एवं संकीर्तन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे तथा पूरा पंडाल “राधे-राधे” एवं “जय श्री कृष्ण” के जयकारों से गुंजायमान रहा।

आज की कथा के यजमान श्री एकांश गुप्ता एवं श्रीमती ऋतु गुप्ता रहे। कथा व्यास द्वारा यजमान परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गईं।

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस