11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

फरियादियों की हर पुकार सीधे SSP तक, पुलिस कार्यालय में लगी जनता की भीड़

बरेली_पुलिस_एक्शन_मोड_में : फरियादियों की हर पुकार सीधे SSP तक, पुलिस कार्यालय में लगी जनता की भीड़

बरेली। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान #SSPBareilly ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। सुबह से ही पुलिस कार्यालय में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां हर फरियादी को पूरा समय देकर उनकी बात सुनी गई।
जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पीड़ित को बेवजह थानों के चक्कर न लगाने पड़ें और सभी मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की पहली प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने अपनी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई होने पर संतोष भी जताया।
पुलिस कार्यालय में चली इस जनसुनवाई ने साफ कर दिया कि बरेली पुलिस अब जनता और अपराधियों के बीच सीधा फर्क दिखाने के मूड में है। शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पारदर्शी कार्यशैली को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस