11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बुजुर्ग को उछालकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, सड़क पर मची चीख-पुकार

रहीमपुर मोड़ पर मौत बनकर दौड़ी बाइक! बुजुर्ग को उछालकर पलटी तेज रफ्तार बाइक, सड़क पर मची चीख-पुकार

शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शाहजहांपुर-मोहम्मदी रोड स्थित रहीमपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही बुजुर्ग साइकिल सवार कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहम्मदी की ओर जा रही बाइक तेज रफ्तार में थी। जैसे ही बाइक रहीमपुर मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार युवक भी सड़क पर घिसटता चला गया और घायल हो गया।
घायल बाइक चालक की पहचान रवि निवासी ग्राम सहदेवा थाना मोहम्मदी के रूप में हुई है, जबकि घायल बुजुर्ग की पहचान अल्लाहदिन पुत्र छेदा निवासी ग्राम रहीमपुर थाना रोजा के रूप में हुई।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस