11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली। श्री हरि मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारम्भ

बरेली। श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में रविवार से श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारम्भ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कथा व्यास आचार्य अमन कृष्ण जी महाराज (वृन्दावन) ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करती है तथा भगवान के प्रति प्रेम एवं भक्ति का भाव जागृत करती है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान की कथा होती है वहां सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक वातावरण का संचार होता है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गईं।

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्री हरि मंदिर, मॉडल टाउन, बरेली में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस