ब्राह्मण समाज के अपमान पर बरेली में फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर R.A.M. का उग्र प्रदर्शन, सपा प्रवक्ता के निष्कासन की उठी मांग
बरेली। समस्त ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विरोध में रविवार को बरेली कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के बैनर तले मंडल प्रभारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके प्रवक्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राजकुमार भाटी द्वारा की गई टिप्पणी से पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “दोषियों पर कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाकर कलेक्ट्रेट परिसर को गूंजा दिया।
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी उठाई गई।
मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस दौरान अनिल कुमार मिश्रा, एडवोकेट नरेंद्र मिश्रा, शंभू दत्त पाठक, निशु गौड़, वैभव शर्मा, मयंक शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, अभिषेक मिश्रा, सुधांशु शर्मा, नाथूलाल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मनु शर्मा, भागीरथ गोस्वामी, दिव्यांश पाठक, देवेश शंखधार, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा दीक्षित, श्रीमती अंजलि शर्मा, कुमकुम शर्मा, कुसुम लता शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केशव गुप्ता

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

