10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में शिक्षा प्रेरकों ने रूका मानदेय पाने को SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बिल्सी में शिक्षा प्रेरकों ने रूका मानदेय पाने को SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

बिल्सी, बदायूं 16 मई 2026।

बिल्सी तहसील में पूर्व कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर शनिवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रेरकों ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सत्यापन प्रक्रिया में देरी की जा रही है।

ज्ञापन में शिक्षा प्रेरकों ने बताया कि लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण वे आर्थिक तंगी और बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। विभाग की ओर से सत्यापन कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई थी। समय सीमा समाप्त होने के पांच दिन बाद भी सत्यापन पूरा नहीं किया गया, जिससे प्रेरकों में नाराजगी बढ़ गई है।

प्रेरक समूह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की कि खंड शिक्षा अधिकारी को सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए जाएं और रुके हुए मानदेय का भुगतान तुरंत किया जाए।

इस दौरान प्रदीप कुमार, उपासना देवी, उमेश चंद्र, हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, महेंद्र कुमार, जयप्रकाश, रतन पाल, चंद्रभान सिंह, दयाराम सिंह और हरिओम सिंह सहित कई प्रेरक मौजूद रहे।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस