ASP को सैल्यूट न करना कांस्टेबल को पड़ा भारी, 15 दिन की अतिरिक्त ट्रेनिंग पर भेजा गया
बरेली में एडिशनल एसपी अंशिका वर्मा को सैल्यूट न करने पर एक नए कांस्टेबल को 15 दिन की अतिरिक्त ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि हाल ही में ट्रेनिंग पूरी कर आंवला थाने में तैनात कांस्टेबल सिविल ड्रेस में निरीक्षण करने पहुंचीं ASP को पहचान नहीं पाया, जिसके चलते उसने सैल्यूट नहीं किया। अधिकारियों ने इसे अनुशासन से जुड़ा मामला मानते हुए कार्रवाई की।
घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

