जिले की सीमा पर स्थित पावन कछला गंगा घाट सौंदर्यीकरण के बाद भव्य, आकर्षक और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा, उपरोक्त विचार विधायक हरीश शाक्य ने मुलाकात में व्यक्त किए। श्री शाक्य ने कहा कि माँ गंगा के तट पर विकसित हो रहे सुंदर पथवे, हरियाली, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश सज्जा एवं मनमोहक वातावरण श्रद्धालुओं और पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगें। उन्होंने कहा कि विकास कार्य उनका प्रयास घाट का सौंदर्य बढ़ाने तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्र में आस्था, पर्यटन को पहचान को नई पहचान देकर ऊँचाइयों तक ले जाने का है जिसके चलते आने वाले समय में कछला गंगा घाट जनपद की शान बनेगा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

