“हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन बना राहत का केंद्र!”
सांसद अनुप प्रधान वाल्मीकि ने फीता काटकर किया हाईटेक आरओ वाटर प्लांट और चिलर का भव्य शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगा 24 घंटे ठंडा पानी
हाथरस। भीषण गर्मी और खारे पानी की समस्या से जूझ रहे यात्रियों के लिए हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर बड़ी राहत का ऐलान हुआ। समाजसेवा और जनहित के क्षेत्र में लगातार मिसाल पेश कर रही संस्था रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निःशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र के आर्थिक सहयोग से स्टेशन पर अत्याधुनिक आरओ पानी प्लांट एवं हाईटेक वाटर चिलर का भव्य शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन हाथरस के लोकप्रिय सांसद Anup Pradhan Valmiki ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पूरा स्टेशन तालियों और स्वागत नारों से गूंज उठा।

इस जनहितकारी योजना के तहत यात्रियों को अब स्टेशन पर पांच हजार लीटर क्षमता वाला ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। भीषण गर्मी में यह सुविधा यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
कार्यक्रम में मथुरा के एईएन श्री जेपी भारती, चीफ कमर्शियल सुपरिटेंडेंट विपिन कुमार सारस्वत, एडीआरएम, एसीएम इज्जतनगर सहित रेलवे विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. एम.एल. रावत ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में सांसद अनुप प्रधान वाल्मीकि ने डॉ. एम.एल. रावत की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी ही देश और समाज की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय और दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा और प्रशिक्षण देना किसी तपस्या से कम नहीं है। यह सेवा कार्य भगवान की पूजा के समान है और समाज को ऐसे लोगों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर कार्य करती हैं, तभी जनता को वास्तविक सुविधाएं मिलती हैं। हाथरस सिटी स्टेशन पर लगाया गया यह आरओ प्लांट आने वाले समय में हजारों यात्रियों के लिए राहत और सुविधा का बड़ा केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में विवेक गुप्ता, दीपक मुदगल, दिव्य भारद्वाज, अर्चना शर्मा, पीयूष रावत, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नलिन कुमार, बब्लू कुमार, अशोक गोटेवाल, दुष्यंत पचौरी, महावीर प्रसाद गौतम, एससी उपाध्याय, आरएस सारस्वत, सुभाष शर्मा, विनिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, रेलवे कर्मचारी और यात्री मौजूद रहे।
हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई यह सुविधा अब सिर्फ एक पानी प्लांट नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनसहयोग की एक बड़ी मिसाल बन गई
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

