9:19 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की बेटी ने रचा कीर्तिमान: मनी वार्ष्णेय ने 95% अंकों के साथ इंटरमीडिएट में लहराया परचम

उझानी की बेटी ने रचा कीर्तिमान: मनी वार्ष्णेय ने 95% अंकों के साथ इंटरमीडिएट में लहराया परचम।

बदायूं एक्सप्रेस13 मई।

सरस्वती की साधना और परिश्रम की पराकाष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उझानी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं बदांयू एक्सप्रेस संवाददाता राजेश वार्ष्णेय एमके एवं मीनाक्षी वार्ष्णेय की होनहार सुपुत्री मनी वार्ष्णेय ने शिक्षा जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मेधावी छात्रा मनी वार्ष्णेय ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, शेखूपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट 95% अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि सम्पूर्ण उझानी क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से परिजनों, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

मनी की इस सफलता के पीछे उनकी अनुशासित दिनचर्या, दृढ़ संकल्प और गुरुजनों का आशीर्वाद है। भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर देशसेवा का सपना संजोए मनी ने अपनी लगन से यह सिद्ध कर दिया कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

बदांयू एक्सप्रेस परिवार इस स्वर्णिम सफलता पर मनी वार्ष्णेय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है। हम ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, यशस्वी जीवन एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।

संपादक- सुशील धींगडा।

विज्ञापन एक्सप्रेस