2:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्रतिभा को मिला परिश्रम का पुरस्कार: हर्ष वार्ष्णेय ने 80% अंकों के साथ इंटरमीडिएट में पाई सराहनीय सफलता

प्रतिभा को मिला परिश्रम का पुरस्कार: हर्ष वार्ष्णेय ने 80% अंकों के साथ इंटरमीडिएट में पाई सराहनीय सफलता।

बदायूं एक्सप्रेस 13 मई।

लगन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य संभव है, इस सूक्ति को चरितार्थ किया है उझानी के होनहार छात्र हर्ष वार्ष्णेय ने।

बदांयू एक्सप्रेस संवाददाता राजेश वार्ष्णेय एमके के भतीजे एवं मनोज वार्ष्णेय व शीलू वार्ष्णेय के सुपुत्र हर्ष वार्ष्णेय ने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, शेखूपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80% अंक प्राप्त कर परिवार और नगर का नाम रोशन किया है।

हर्ष की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिजनों में उल्लास का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी हर्ष की मेहनत और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। हर्ष का सपना आगे चलकर एक सफल प्रोफेशनल बनने का है, जिसके लिए वह पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं।

उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि सच्ची लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

बदांयू एक्सप्रेस परिवार हर्ष वार्ष्णेय की इस शानदार कामयाबी पर हार्दिक बधाई देता है और उनके सुनहरे भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना करता है।

संपादक- सुशील धींगडा।

विज्ञापन एक्सप्रेस