सोना-चांदी हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी
भारत सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है, जिसके बाद आज से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। नई दरें 13 मई 2026 से लागू कर दी गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने सोने और चांदी पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% AIDC सेस लगाया है। इसके बाद कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हो गई है।
सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करना और कीमती धातुओं के आयात को नियंत्रित करना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

