झांसी- शादी के 14 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति-सास-ससुर हिरासत में
झांसी में शादी के महज 14 दिन बाद नवविवाहिता ज्योति मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने परिवार को छत से गिरने की जानकारी दी थी।
मायके पक्ष के गोरखपुर से पहुंचने पर शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई। सूचना पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में पति, सास और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

