10:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

NTA ने NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है और CBI जांच के आदेश

NTA ने NEET UG 2026 को रद्द कर दिया है और CBI जांच के आदेश दे दिए हैं।

परीक्षा रद्द 3 मई 2026 को हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया। करीब 22-23 लाख छात्रों ने ये परीक्षा दी थी।
पेपर लीक का लगा है आरोप राजस्थान SOG जांच कर रही है। आरोप है कि एग्जाम से पहले एक “guess paper” सर्कुलेट हुआ था जिसमें 120-150+ सवाल NEET के असली पेपर से मैच कर गए। Biology के 90 और Chemistry के 30-45 सवाल मैच होने की बात सामने आई।

ये पेपर केरल में पढ़ रहे चूरू के एक मेडिकल स्टूडेंट से 1 मई को सीकर पहुंचा, फिर PG ऑपरेटर, कोचिंग नेटवर्क और WhatsApp के जरिए फैला। इसे ₹30,000 से ₹5 लाख तक में बेचे जाने का आरोप है।
केंद्र सरकार ने अब पूरा मामला CBI को सौंप दिया है। राजस्थान SOG ने 13-15 लोगों को हिरासत में लिया है।

NTA दोबारा परीक्षा कराएगा। नई तारीख जल्द बताई जाएगी। दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी। पुरानी फीस रिफंड होगी
एडमिट कार्ड नए सिरे से जारी होंगे। तारीख NTA की वेबसाइट पर आएगी।

NTA ने कहा है कि 8 मई को ही उन्होंने ये मामला सेंट्रल एजेंसियों को भेज दिया था।

ये 2024 के NEET विवाद के बाद दूसरा बड़ा मामला है।

फिलहाल NTA की ऑफिशियल वेबसाइट http://neet.nta.nic.in पर नजर रखें। अफवाहों से बचें।

विज्ञापन एक्सप्रेस