12:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

प्रयागराज – ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार

प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार

प्रयागराज में एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में कथित देह व्यापार चलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधियां और पुरुषों की लगातार आवाजाही देखकर पुलिस को सूचना दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से युवक-युवती को पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार पूछताछ में देह व्यापार संचालित होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस