12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई

वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि. भारत द्वारा जिला अस्पताल बरेली में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन संघर्ष और देशभक्ति को याद किया।

संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे जिन्होंने कभी भी मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और स्वाभिमान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धा सदियों में जन्म लेते हैं। उन्होंने हल्दीघाटी और दिवेर युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने अदम्य साहस से मुगल सेना को कई बार चुनौती दी और मेवाड़ की आन-बान-शान को कायम रखा।

कार्यक्रम में राकेश कुमार मौर्य, मुकेश मेहंदीरत्ता, भारतेंदु सिंह, सुनीता उर्फ अंजू ठाकुर, डॉ. अखिलेश गुप्ता, आर्यन प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, अशोक संघर्ष, नरेंद्र सिंह पंवार, उग्रसेन सिंह, जगदीश सिंह, राकेश रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस