12:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत- पूर्व प्रेमी की हत्या: पति-पत्नी गिरफ्तार

पीलीभीत में पूर्व प्रेमी की हत्या: पति-पत्नी गिरफ्तार

पीलीभीत में ब्लैकमेलिंग से परेशान एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला ने युवक को मिलने के बहाने खंडहर के पास बुलाया, जहां पहले से उसका पति छिपा हुआ था।

आरोप है कि दोनों ने लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी और शव को खंडहर में छिपा दिया। बाद में मृतक का मोबाइल नहर में फेंक दिया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस