गाजियाबाद में ATM कैश वैन से 20 लाख की लूट।
गाजियाबाद 6 मई।
गाजियाबाद में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ATM कैश वैन से 20 लाख रुपये लूट लिए। हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर फायरिंग की और कैश लेकर फरार हो गए। लूट के बाद वैन को 8 किमी दूर लावारिस हालत में छोड़ गए।
डीसीपी धवन जायसवाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए 5 टीमें गठित कर दी गई हैं। CCTV फुटेज और वैन के GPS डेटा से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। इलाके की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

